नए शैक्षणिक सत्र की पहली नो बैग गतिविधि

पीएमश्री राजकीय उच्च  माध्यमिक विद्यालय , रायबका , अलवर  

नए शैक्षणिक सत्र की पहली नो बैग गतिविधि 

पढ़ाई: जीवन की नींव

पढ़ाई मनुष्य के जीवन का एक अहम हिस्सा है। हमारे जीवन की नींव पढ़ाई से ही रखी जाती है। बचपन से ही बच्चों को पढ़ाया जाता है ताकि उनका भविष्य उज्ज्वल बन सके। उनका पूरा करियर इसी पर निर्भर करता है। इसलिए हम उन्हें समय पर स्कूल भेजना शुरू कर देते हैं, क्योंकि स्कूल ही वह पहली और सबसे महत्वपूर्ण सीढ़ी है, जहां बच्चा बहुत कुछ सीखता है, पढ़ता है और अपने भविष्य की ओर सक्रिय होता है।

लेकिन यदि हम बच्चों को केवल किताबों तक ही सीमित रखें और दिनभर केवल पाठ्यक्रम का ज्ञान ही दें, तो वह पूरी तरह सफल नहीं हो पाएंगे। पढ़ाई के साथ-साथ व्यावहारिक ज्ञान भी उतना ही आवश्यक है। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए हमारी सरकार द्वारा एक सराहनीय कदम उठाया गया है — "नो बैग डे" गतिविधि





इस गतिविधि में बच्चों को पढ़ाई तो कराई जाती है, लेकिन एक मनोरंजक और रचनात्मक तरीके से। इससे बच्चे ज्ञान को अधिक जल्दी और अच्छे से ग्रहण कर पाते हैं। हमारे विद्यालय में भी इस प्रकार की गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें शिक्षकों ने बच्चों को नई-नई बातें बताईं और उन्हें नए तरीकों से सीखने का अवसर भी मिला।

 इस दौरान बच्चों से कविता वाचन भी करवाया गया, जिससे उनमें आत्मविश्वास का विकास हुआ।





 साथ ही, कहानियाँ भी रचनात्मक तरीके से पढ़कर सुनाई गईं, जिनसे बच्चों ने नैतिक शिक्षा और कल्पनाशीलता दोनों को आत्मसात किया।





इस प्रकार की गतिविधियाँ बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत उपयोगी हैं और पढ़ाई को एक रोचक अनुभव बना देती हैं।


Comments

Popular posts from this blog

नए शैक्षणिक सत्र में विद्यार्थियों में नए उत्साह के साथ नई शुरुआत

खेल-खेल में गणित सीखना