पी एम श्री रा. उ. मा. वि. रायबका उमरैन में डिजिटल क्रांति की शुरुआत ICT LAB के साथ
आईसीटी लैब का परिचय:- डिजिटल क्रांति के युग में सूचना और संचार प्रौद्योगिकी (ICT) का महत्व निरंतर बढ़ रहा है। आईसीटी लैब (ICT Lab) शिक्षा क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण साधन बन चुकी है, जो विद्यार्थियों को डिजिटल ज्ञान और कौशल प्रदान करती है। इसके माध्यम से छात्र विभिन्न कंप्यूटर एप्लिकेशनों जैसे वर्ड प्रोसेसिंग, स्प्रेडशीट, प्रेजेंटेशन, ग्राफिक्स डिजाइनिंग, और इंटरनेट ब्राउज़िंग जैसे महत्वपूर्ण कौशल सीखते हैं। इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए PM SHRI GSSS RAYABKA , UMRAIN ,ALWAR में आईसीटी लैब की शुरुआत की गई। इस लैब का उद्देश्य छात्रों को आधुनिक तकनीकी कौशल प्रदान करना है। छात्रों ने इस लैब का पूरा लाभ उठाया, जहां उन्होंने पेंट, वर्ड, एक्सेल और अन्य बेसिक कंप्यूटर एप्लिकेशन का संचालन करना सीखा। इससे न केवल उनकी तकनीकी दक्षता में वृद्धि हुई, बल्कि उन्हें डिजिटल युग की आवश्यकताओं के लिए भी तैयार किया । GSSS रायबका में आईसीटी लैब की शुरुआत से बच्चों में उत्साहवर्धन GSSS रायबका में आईसीटी (सूचना और संचार प्रौद्योगिकी) लैब की स्थापना छात्रों के लिए एक नया अवसर लेकर आई ह...