खेल-खेल में गणित सीखना
पीएमश्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय , रायबका , अलवर खेल-खेल में गणित सीखना बच्चों के लिए गणित को मजेदार और आकर्षक बनाने का एक शानदार तरीका है। इससे बच्चों में गणित के प्रति रुचि बढ़ती है और वे बिना किसी दबाव के आसानी से गणित सीख जाते हैं। ऐसी ही एक गतिविधि हमारे विद्यालय में शिक्षिका द्वारा करवाई गई जिसमे न केवल विद्यार्थियों ने रूचि दिखाई अपितु उसमे भाग भी लिया और काफी ज्ञान भी अर्जित किया | गणित को खेल-खेल में सीखने के फायदे: 1. गणित के प्रति रुचि: -- खेल-खेल में गणित सीखने से बच्चों में गणित के प्रति रुचि बढ़ती है और वे इसे एक मजेदार विषय के रूप में देखते हैं। 2. बेहतर समझ: -- खेल-खेल में गणित सीखने से बच्चों को अवधारणाओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलती है। 3. समस्या-समाधान कौशल: -- खेल-खेल में गणित सीखने से बच्चों में समस्या-समाधान कौशल विकसित होते हैं। 4. आत्मविश्वास: -- -खेल में गणित सीखने से बच्चो...